नोएडा में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, हाजीपुर गांव में 1200 वर्ग मीटर जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

0 14

नोएडा: मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को ग्राम हाजीपुर स्थित खसरा संख्या-412 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने करीब 1200 वर्ग मीटर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

अवैध बिल्डिंग पर लिखवाया गया चेतावनी संदेश

कार्रवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण की ओर से मौके पर मौजूद अवैध बिल्डिंग पर लाल रंग से “यह बिल्डिंग अवैध है” लिखवाया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को अवैध निर्माण से सचेत करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त न करे।

अतिक्रमणकर्ताओं को दी गई चेतावनी

मौके पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में यदि प्राधिकरण की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई जारी

नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम हाजीपुर के खसरा संख्या-412 में की गई यह कार्रवाई की गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.