EVM-VVPAT वेयर हाउस की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, त्रैमासिक निरीक्षण में सील से लेकर CCTV तक सब मिला दुरुस्त
गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में वेयर हाउस की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
वेयर हाउस की सील और सुरक्षा व्यवस्था की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस के ताले पर लगी सील की जांच की, जो पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले।
अधिकारी ने वेयर हाउस की खिड़कियों और रोशनदान की सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुरक्षित पाई गईं।
सुरक्षा कर्मचारियों को दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा मानकों का लगातार पालन सुनिश्चित करने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 अरूण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार, हरिशंकर लाल, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।