भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस की शुरुआत, डीएम मेधा रूपम समेत कई अधिकारियों को लगाए गए विशेष स्टिकर
गौतमबुद्धनगर: भारत स्काउट एवं गाइड के 7 नवंबर को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी मेधा रूपम और अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका को स्थापना दिवस के स्टिकर लगाकर की गई।
कई वरिष्ठ अधिकारियों को लगाए गए स्थापना दिवस के स्टिकर
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई की अध्यक्ष और जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका को स्थापना दिवस का स्टिकर लगाया गया। इसके बाद एसपी ग्रेटर नोएडा अर्चना सिंह, एआरटीओ डॉ. उदित नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चीती की प्रधानाचार्य विनीता सिंह को भी स्टिकर लगाए गए।
संगठन की गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य
इस कार्यक्रम के जरिए भारत स्काउट एवं गाइड संगठन के स्थापना दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों को स्टिकर लगाकर अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की गई।
जिला मुख्यालय के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. राकेश कुमार राठी, जिला सचिव पुष्पेंद्र कुमार, जिला आयुक्त स्काउट विजेंद्र सिंह, जिला आयुक्त रोवर महकार सिंह, जिला आयुक्त गाइड देवकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड साधना सिंह और जिला संगठन आयुक्त गाइड शेफाली गौतम उपस्थित रहे।