यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

0 23

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को जारी सूची में अमरोहा से लेकर सहारनपुर और हापुड़ तक के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है।

चुनावी तैयारियों के बीच इन नियुक्तियों को पार्टी की जमीनी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीजेपी का जोर विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने पर है। पार्टी ने जिलेवार प्रभारियों के नामों की सूची भी जारी की है।

इन जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर नियुक्त हुए प्रभारी

जारी सूची के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों और महानगर इकाइयों की विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती की गई है। पूरी सूची इस प्रकार है:

1. अमरोहा

  • धनौरा (सु.) (39): अशोक पाल
  • नौगांवा सादात (40): विशेष गुप्ता
  • अमरोहा (41): सुरेश सैनी
  • हसनपुर (42): सुमन त्यागी

2. गाजियाबाद जिला एवं महानगर

  • लोनी (53): सूरजपाल गुर्जर
  • मोदीनगर (57): गोविन्द चौधरी
  • मुरादनगर (54): नरेश तोमर
  • साहिबाबाद (55): अनिल शिशौदिया
  • गाजियाबाद (56): मिनाक्षी भराला

3. गौतमबुद्धनगर एवं नोएडा महानगर

  • दादरी (62): गोपाल अग्रवाल
  • जेवर (63): मुंशीलाल गौतम
  • नोएडा (61): हिमान्शु मित्तल

4. बागपत

  • छपरौली (50): डॉ. मनोज सिवांच
  • बड़ौत (51): हरीश चौधरी
  • बागपत (52): सतपाल प्रधान

5. बिजनौर

  • नजीबाबाद (17): ओमप्रकाश गोला
  • नगीना (सु.) (18): महेंद्र प्रजापति
  • बढ़ापुर (19): सतीश अग्रवाल
  • धामपुर (20): चन्द्रभान भाटी
  • नहटौर (सु.) (21): पूरनलाल सैनी
  • बिजनौर (22): विकास पंवार
  • चांदपुर (23): डॉ. ऋषिपाल नागर
  • नूरपुर (24): युद्धवीर सिंह

6. बुलंदशहर

  • सिकंदराबाद (64): सुभाष भाटी
  • बुलंदशहर (65): गणेश जाटव
  • स्याना (66): बिजेन्द्र नागर
  • अनूपशहर (67): योगेश चौधरी
  • डिबाई (68): नरेन्द्र सिंह
  • शिकारपुर (69): गजेन्द्र मावी
  • खुर्जा (सु.) (70): सुशील शर्मा

7. मुजफ्फरनगर

  • बुढ़ाना (11): मानवीर पुण्डीर
  • चरथावल (12): प्रमोद सैनी अटटा
  • पुरकाजी (सु.) (13): सत्येन्द्र भराला
  • सदर (14): विमल शर्मा
  • खतौली (15): साहब सिंह पुण्डीर
  • मीरापुर (16): अंकुर मुखिया

8. मुरादाबाद जिला एवं महानगर

  • कांठ (25): डॉ. बीरवल सिंह
  • ठाकुरद्वारा (26): राजकुमार चौहान
  • कुंदरकी (29): अभय गुप्ता
  • बिलारी (30): पंकज गुप्ता
  • मुरादाबाद ग्रामीण (27): ओमवीर खड़गवंशी
  • मुरादाबाद नगर (28): महेन्द्र धनौरिया

9. मेरठ जिला एवं महानगर

  • सिवालखास (43): दिनेश सिंघल
  • सरधना (44): राकेश जैन
  • हस्तिनापुर (सु.) (45): जितेन्द्र चितौड़ा
  • किठौर (46): डॉ. अशोक नागर
  • मेरठ कैंट (47): के.के. शुक्ला
  • मेरठ शहर (48): राजेश त्यागी
  • मेरठ दक्षिण (49): हरीश अहलावत

10. रामपुर

  • स्वार (34): संजय शर्मा
  • चमरौवा (35): राहुल शर्मा
  • बिलासपुर (36): दिनेश सिसौदिया
  • रामपुर (37): राकेश सिंह
  • मिलक (सु.) (38): राजन विश्नोई

11. शामली

  • कैराना (8): सत्यपाल पाल
  • थानाभवन (9): राजपाल सिंह गुर्जर
  • शामली (10): हेमन्त अरोड़ा

12. संभल

  • चंदौसी (सु.) (31): दिनेश ठाकुर
  • असमौली (32): वीरेन्द्र चौधरी
  • संभल (33): बृजेश चौधरी
  • गुन्नौर (111): रविन्द्र राजौरा

13. सहारनपुर जिला एवं महानगर

  • बेहट (1): रामकुमार सहरावत
  • नकुड़ (2): पंकज राणा
  • देवबंद (5): विजय शुक्ला
  • रामपुर मनिहारन (सु.) (6): अशोक बाटला
  • गंगोह (7): देवव्रत त्यागी
  • सहारनपुर नगर (3): राजीव गर्ग
  • सहारनपुर देहात (4): सतेन्द्र तोमर

14. हापुड़

  • धौलाना (58): अतुल त्यागी
  • हापुड़ (सु.) (59): नरेश अमराला
  • गढ़मुक्तेश्वर (60): गिरिराज सिंह

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी

बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 71 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति के जरिए चुनावी तैयारियों को गति देने की कोशिश की है। इन नेताओं की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन से जुड़े कामकाज और चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की होगी। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का यह कदम क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.