सलेमपुर देवरिया: गौकशी में दो गिरफ्तार मुकदमा दर्ज

0 682

सलेमपुर देवरिया: गुरुवार की रात थाना क्षेत्र सलेमपुर अंतर्गत ग्राम डोल छपरा हनुमान मंदिर के पास सलेमपुर के उप निरीक्षक हीरामन द्वारा मय फोर्स के साथ रात्रि गस्त में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि सामने से आ रही पिकप संख्या UT52T0454 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन में 5 गाय व 03 बछिया को क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए बिहार ले जाते समय पकड़ा गया। जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पर उपनिरीक्षक हीरामन के तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 132/22 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम राकेश मिश्रा पुत्र टंडन मिश्रा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी कौडिया मिश्र थाना सलेमपुर देवरिया,आनंद यादव पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर यादव उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी करजहा थाना मईल देवरिया के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया तथा वाहन उपरोक्त को धारा 207 मोटर अधिनियम में सीज किया गया।

संवाददाता
पवन पाण्डेय की रिपोर्ट

 

ये भी पढ़े :Jyotish Tips: इन 5 राशियों के लिए आज है बेहद खास दिन, शनिदेव को चढ़ाएं ये चीजें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.