कानपुर फिर शर्मसार, पड़ोसी के नौकर ने 6 साल की बच्ची से किया रेप

0 779

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस बार 6 साल की बच्ची को उसके पड़ोसी के नौकर ने अपनी हवस का शिकार बनाया. हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इससे पहले 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था.

ताजा मामला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां के एक गांव में मां-बाप अपनी 6 साल की मासूम बच्ची को अपने भाई (लड़की के चाचा) के पास छोड़कर रिश्तेदार के यहां चले गए. दिन में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इसी बीच बगल में रहने वाले पड़ोसी का नौकर धीरज उसे आम के बगीचे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

खून से लथपथ लड़की घर आई और अपने चाचा को सारी बात बताई। इसके बाद माता-पिता को शहर से वापस बुला लिया गया। पिता ने महाराजपुर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया. कानपुर के लिए चिंता की बात यह है कि पिछले एक साल से मासूम बच्चों और लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.