Samajwadi party: हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा ऐक्‍शन, प्रदेश अध्‍यक्ष छोड़ सपा की कार्यकारिणी भंग की

0 2,987

Samajwadi party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर सभी कार्यकारिणी समितियों को भंग कर दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ-साथ लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, युवा ब्रिगेड सहित सभी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

 

Samajwadi party: माना जा रहा है कि पार्टी कार्य परिषद की बैठक के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर में होगा. ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग होने की संभावना जताई जा रही थी .

इस बीच, पार्टी के विधायकों और चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया है.

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद फिलहाल बरकरार रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद में बदलाव हो सकता है, लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं होती, तब तक नरेश उत्तम पटेल काम करते रहेंगे.

 

ये भी पढ़े:यूपी के 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, राहुल राज बने लखनऊ के नए DCP

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.