अमरावती में कुएं का दूषित पानी पीने से 3 की मौत, 47 की हालत गंभीर

0 520

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के दो गांवों में एक कुएं से दूषित पानी पीने से तीन लोगों की मौत हो गई और 47 अन्य बीमार हो गए. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रभावित लोग अमरावती के पांच डोंगरी और कोयालारी गांव के रहने वाले हैं. बयान में कहा गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने अमरावती के जिलाधिकारी को फोन किया और निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराया जाए और जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए.

शिंदे फिलहाल दिल्ली में हैं। बयान में कहा गया है कि खुले कुएं से दूषित पानी पीने से कम से कम 50 लोग बीमार हो गए और उनमें से तीन की मौत हो गई। बयान के मुताबिक, पीड़ितों को डायरिया हो गया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ मरीजों की हालत नाजुक है. इस पर शिंदे ने जिलाधिकारी से उनकी जान बचाने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.