केशव प्रसाद मौर्य 14 व 15 जुलाई को ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

0 625

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 व 15 जुलाई 2022 को ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगें। इस हेतु प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों की योजना भवन ,लखनऊ में बैठक आहूत की गई है।

बैठक में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व ग्रामोन्मुखी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी तथा ग्राउंड लेवल पर हुये कार्यों का फीड बैक लिया जायेगा ।बैठक मे योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु विभिन्न तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं पर गहन विचार विमर्श किया जायेगा और आगामी 6 माह,1 वर्ष, 2 वर्ष व 5 वर्ष की कार्य योजना पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11बजे से प्रस्तावित है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.