पत्नी के इलाज के लिए किसी का लुटेरा बनना सरकार की विफलता : अखिलेश यादव

0 545

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश की योगी सरकार को घेरने वाली पोस्ट ट्वीट की है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडिल से ‘गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए लूट’ शीर्षक वाला समाचार का हवाला दिया है।

अखिलेश ने उक्त शीर्षक के जरिए कहा है कि, गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए किसी का लुटेरा बन जाना दरअसल सरकार की विफलता का विषय है। जो सरकार गरीब जनता का इलाज नहीं करवा सकती है, उसे बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। इस घटना के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा करना चाहिए। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, इस परिस्थितिजन्य अपराध के लिए भाजपा सरकार अपराधी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.