यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

0 558

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस सहित अप-डाउन में चलने वाली 06 ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर स्टेशन से 03 अक्टूबर से चलने वाली 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जाएंगे। वापसी में कामाख्या स्टेशन से 04 अक्टूबर से चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जाएंगे। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 और एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित 21 बोगियां लगाई जाएंगी।

इसी तरह से गोरखपुर से 06 अक्टूबर से चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस और पुणे से 08 अक्टूबर से चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 02 कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक-एक कोच लगाये जाएंगे। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ जनरेटर सह लगेज यान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04,शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 और एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित 21 बोगियां लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शालीमार स्टेशन से 04 अक्टूबर से चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से 03 अक्टूबर से चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 02 कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक-एक कोच लगाये जाएंगे। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 और एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 बोगियां लगाई जाएंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.