मेरठ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी निकाली

0 446

मेरठ: स्वतंत्रता दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मेरठ में गांधी आश्रम से लेकर शहीद समारक तक प्रभात फेरी निकाली गई।

स्वतंत्रता दिवस पर गढ़ रोड स्थित श्री गांधी आश्रम से सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी के मार्ग पर आने वाली महापुरुषों और बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। शहीद स्मारक स्थित अमर जवान ज्योति पर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यहां पर भी ध्वजारोहण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे उत्साह उमंग उल्लास के साथ जनपद में मनाया जा रहा है। इस उपलब्धि पर देश के सभी नागरिकों को गर्व है। बलिदानियों के कारण ही हम आज अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अभी हमें रूकना नहीं है, बल्कि भारत को विकसित देश बनाना है। इस अवसर पर समाजसेवी सरबजीत कपूर, ऋषि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.