लखनऊ तिरंगा यात्रा में दो गुट भिड़े, 10 नामजद और कई अज्ञात पर FIR दर्ज

0 499

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अशियाना थाना क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा यात्रा में हुई पत्थरबाजी में कई लोग चोटिल हुए। जिसमें एक युवक की हालत गम्भीर है। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर आशियाना पुलिस ने 10 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। एक गुट का तिरंगा यात्रा तेलीबाग से होकर आशियाना तो दूसरे गुट की यात्रा आशियाना से तेलीबाग जा रहा था। बंगला बाजार के पास से पहुंचने पर आशियाना गुट के हेड सोनू रावत जो इस वक्त जेल में है, के समर्थकों ने दूसरे गुट पर पथराव कर दिया। इसमें कई लोग चोटिल हुए है, जिसमें रवि नाम का युवक गम्भीर रूप से घायल है।

इस मामले में दूसरे गुट के आयुष की ओर से मिली तहरीर पर 10 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.