मुरादाबाद में आज मिले 4 नए कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 27

0 503

मुरादाबाद: जिले में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चार नए पॉजिटिव आए। फिलहाल जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 27 है। आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार को रात्रि 10 बजे तक आई रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 4 नए पाजीटिव मिले हैं और मुरादाबाद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 27 हो गई है। अंकित शर्मा ने आगे बताया कि आगवानपुर की 29 वर्षीय महिला, महलकपुर के 28 वर्षीय युवक, सिविल लाइन के 35 वर्षीय युवक व बुद्धि विहार के 34 वर्षीय युवक की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने मुरादाबाद के लोगों से अपील की कि कोविड-19 के बढ़ते केसों के मद्देनजर सभी लोग मास्क व सैनिटाइज का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़भाड़ से बचने का प्रयास करें, कुछ भी खाने पीने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.