Har Ghar Jal Utsav: PM मोदी आज गोवा के ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

0 491

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) गोवा में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े 10 बजे मेनेजेस ब्रेगेंजा संस्थान में होगा। प्रधानमंत्री वर्चुअली तरीके से इससे जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह गोवा के लिए और ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों के लिए विशेष दिन है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने भी ट्वीट किया है। सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गोवा हर घर जल मिशन को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मैं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत का स्वागत करता हूं। उनकी मौजूदगी में पानी के बिल के भुगतान के लिए क्यूआर सिस्टम को लॉन्च किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.