छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, 4 नए संक्रमित मिले

0 452

रायपुर: राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। वहीं 4 नए संक्रमित मिले हैं। अभी कुल 57 मरीजों का इलाज जारी है।

राज्य महामारी कंट्रोल के डॉयरेक्टर डॉ सुभाष मिश्रा ने कहा कि हालांकि ये मौसमी वायरल इंफेक्शन है, जो कि 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन सावधानी बरतनें की जरूरत है। खासकर के गर्भवती माताओं, वृद्धजनों, छोटे बच्चों को। जिसके बचाव के लिए डॉ सुभाष ने सभी से अपील की है कि मास्क लगाएं। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें,साथ ही हाथों को सेनेटाइज करते रहें।

इन दिनों मौसमी बीमारी के कारण लोगों को सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या भी हो रही है। ऐसे में लोग साधारण बुखार और स्वाइन फ्लू में अंतर नहीं कर पा रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.