PM MODI: दुनिया में फिर भारत का बोलबाला, पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

0 717

PM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है। वे पिछले दो साल से लगातार इस रेटिंग में टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 41% की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछली बार वे छठवें नंबर पर थे। वहीं ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन इस बार 10वें से 20वें स्थान पर खिसक गए।

इस रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63% लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस हैं, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया। बता दें, यह सर्वे इस साल 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच किया गया था।

जनवरी में कराए गए पिछले सर्वे में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी। इसी साल 13 से 19 जनवरी के बीच 71% लोगों की पसंद के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने थे। सितंबर 2021 में मोदी को फिर से सबसे चर्चित और लोकप्रिय नेता का दर्जा मिला था। इससे पहले मई 2020 में 84% लोकप्रियता के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़े – Noida Twin Tower:गिरेगी भ्रष्टाचार की इमारत, नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.