OMG: परिवार तेरहवीं की तैयारियों में जुटा था तब पता चला पिता अभी जिंदा हैं

0 591

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अंतिम संस्कार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पिता समझकर किसी अज्ञात शव का ही अंतिम संस्कार कर दिया. जब युवक और उसका परिवार तेरहवीं की तैयारियों में जुटा था तो उस दौरान पता चला कि उसके पिता अभी जिंदा हैं और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं.

शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को 60 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव कोतवाली अंतर्गत अजीजगंज क्षेत्र में मिला था. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शाम को ही खीरी जनपद के पसगवां क्षेत्र के रहने वाले इंद्र कुमार ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पिता रनालाल के रूप में की.

कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वह औपचारिकताएं पूर्ण करके शव अपने घर ले गए तथा अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने बताया कि इंद्र कुमार के चचेरे भाई के पास मंगलवार शाम को अस्पताल के ही एक मरीज का फोन आया और उसने बताया कि रनालाल यहां अस्पताल में भर्ती हैं और उनका पैर टूटा हुआ है.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.