बाराबंकी में ट्रक-डबल डेकर बस भिडंत में 4 की मौत, 20 घायल

0 847

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के ट्रक की टक्कर से डबल डेकर बस में सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस रामनगर क्षेत्र में बस पंक्चर हो गई। ड्राइवर टायर बदलने लगा और कुछ यात्री बस से नीचे उतर कर टहलने लगे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत अति गंभीर होने पर उन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

उन्होने बताया कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले बताए जाते हैं जो गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे। सुरक्षित और मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नेपाल वापस भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.