ओडिशा में पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश ने की खुदकशी

0 502

भुवनेश्वर। यौन अपराध बाल संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के न्यायाधीश सुभाष कुमार बिहारी शुक्रवार को कटक के सीडीए स्थित अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। वह 49 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी औ दो पुत्रियां हैं। न्यायाधीश बिहारी की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश बिहारी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटक के सहायक पुलिस आयुक्त तापस प्रधान ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के दृष्टिकोण से आत्महत्या का संकेत मिलता है। आगे की जांच में सच्चाई सामने आएगी।

सूत्रों के मताबिक न्यायाधीश बिहारी बुधवार से छुट्टी पर थे और शुक्रवार को उन्हें अदालत जाना था, हालांकि उन्होंने एक दिन और छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.