अब गाजियाबाद में पिटबुल कुत्ते ने बनाया 10 साल के मासूम को शिकार, चेहरे पर आए 150 टांके

0 463

गाजियाबाद. देशभर में पालतू कुत्तों के हमला करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. खासकर दिल्ली एनसीआर में इन मामलों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है, या फिर कहें कि लोगों की अब तो जान पर बन आई है. पहले गाजियाबाद की सोसायटी में लिफ्ट के अंदर एक पालतू कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया, फिर एक नोएडा का वीडियो सामने आया जिसमें भी कुत्ते ने अपने ही मालिक के सामने लिफ्ट में मौजूद एक शख्स पर हमला कर दिया. लेकिन अब एक बार फिर गाजियाबाद से ही कुत्ते के हमले की खबर आई है जो दिल दहलाने वाली है. कुत्ते की नस्ल है पिटबुल, यह वही नस्ल है जिसने लखनऊ में अपनी ही मालकिन की जान ले ली थी. गाजियाबाद में भी इस कुत्ते ने हमला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. यहां पर पार्क में खेल रहे एक 10 साल के मासूम को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया. घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है और बच्चा कुत्ते के हमले के बाद से अस्पताल में भर्ती था.

गाल फाड़ा आए 150 टांके
पार्क में खेल रहे मासूम पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया और उसके मुंह को उसने दबोच लिया. इसके बाद जो हुआ वो दिल दहलाने वाला था, कुत्ते ने मासूम के गाल को फाड़ दिया. किसी तरह से कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया गया और आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उसके गाल और मुंह को बचाने के लिए 150 टांके चेहरे पर लगाए.

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के बापूधाम क्षेत्र के संजय नगर की ये घटना है और पिटबुल के हमले के बाद परिजन ने इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है. वहीं बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक का नाम ललित त्यागी है और वो भी संजय नगर इलाके में ही रहता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.