गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर, सोमनाथ में करेंगे बजरंग बली की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण

0 571

नई दिल्ली/अहमदाबाद. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुजरात (Gujarat) के अमरेली जिले में एक सहकारिता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे सोमनाथ (Somnath) शहर में भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।

इसके साथ ही वे आज BJP की गुजरात इकाई द्वारा साझा किए कार्यक्रम के अनुसार, शाह अपने गृह राज्य में अमरेली जिले के सहकारी संगठनों के एक सम्मेलन में शामिल होंगे।गौरतलब है कि, गुजरात में इस साल के अंत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

आज के इस कार्यक्रम के बाद वह गिर सोमनाथ जिले में जाएंगे, जहां वह सोमनाथ महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। गृहमंत्री शाह यहां भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी करेंगे और शहर में अरब सागर के तट के समीप ‘मारुती हाट’ नामक 262 दुकानों का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि बीते शनिवार को वे राजस्थान (Rajasthan) के सीमावर्ती जैसलमेर (Jaisalmer) जिले में पहुंचे थे. जहां उन्होंने तनोट माता मंदिर (Tanot Mata Temple) में पूजा-अर्चना की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.