52 करोड़ से केडी सिंह बाबू स्टेडियम बनेगा देश का उम्दा खेल सेंटर!

0 677

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम को स्मार्ट सिटी के तहत 52 करोड़ से देश का उम्दा खेल सेंटर बनाया जाएगा। यही नहीं लखनऊ में गोमती और गोरखपुर में रामगढ़ ताल को नौकायन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत इसके लिए 52 करोड़ की व्यवस्था की गई है। फिलहाल मोटे तौर पर स्टेडियम की दर्शक दीर्घा दो मंजिला होगी। फ्लडलाइट की भी योजना है। पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। खेल विभाग योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं नादरगंज शूटिंग रेंज के कायाकल्प के लिए भी 15 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी योजना के लिए मिलने तय हो गए हैं। खेल विभाग शूटिंग रेंज का अधिग्रहण कर उसे विकसित करेगा।

गोमती और रामगढ़ ताल में नौकायन और वाटरस्पोर्ट्स होगा। गोमती में हनुमान सेतु से लेकर भैसाकुण्ड तक सीधा मार्ग है। इसमें गोमती कहीं मुड़ी नहीं है। नदी में ऐसा मार्ग नौकायन के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। डा. नवनीत सहगल ने बताया कि गोमती के अलावा गोरखपुर का रामगढ़ ताल भी नौकायन के मुफीद है। इन दोनों स्थानों पर नौकायन और वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

डा. नवनीत सहगल ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में खेल विशेष के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे। एक सेंटर एक खेल का होगा। इसमें एक खेल की सारी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। बढ़िया प्रशिक्षक, फिजियोथेरिपिस्ट, फिटनेस ट्रेनर रखे जाएंगे। इन सेंटरों में राज्य के बेहतरीन खिलाड़ियों को रखा जाएगा। इन्हें ओलंपिक, राष्ट्रमण्डल खेल और एशियाई खेलों के लिए तैयार किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.