PM मोदी आज ग्रेटर नोएडा में करेंगे वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन

0 553

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) सुबह करीब 10ः30 बजे उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। चार दिवसीय समिट में 55 सत्र का आयोजन किया जाना है। 46 देशों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 1500 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। डेयरी उद्योग से जुड़े 700 लोग इसमें शामिल हैं।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक किसानों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 11 हाल में संपन्न होगा। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन सिर्फ इमरजेंसी वाहनों पर लागू नहीं होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.