नवरात्र के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, सबसे सस्ता ईंधन ₹79.74 लीटर

0 824

नई दिल्ली: नवरात्र के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। रोजान की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट सुबह छह बजे जारी हुए। लगातार 131वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। जबकि, अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल फिर उबलने लगा है। ब्रेंट क्रूड 89.45 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 82.28 डॉलर प्रति बैरल पर है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 84.10 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि, श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Petrol Price) में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है। डीजल के लिए लोगों को 89.62 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत नहीं मिल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.