उधमपुर में यात्री बस दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, दर्जनों घायल

0 430

उधमपुर: जम्मू जिले के उधमपुर में एक यात्री बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत जबकि दर्जनों के घायल होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खोर गली के मोंगरी से उधमपुर की ओर जा रही एक यात्री बस चालक के नियंत्रण से अचानक बाहर होने के चलते मानसर मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद राहगिरों ने पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया।

कुछ ही देर में पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों तथा अन्य ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे में अभी तक एक शव निकाला जा चुका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.