रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, आज आ रहे हैं उत्तराखंड

0 439

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। वह मंगलवार 04 अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। दो दिनी दौरे के दौरान रक्षा मंत्री उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा और औली भी जाएंगे। बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ बातचीत करने के साथ ही सिंह ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे।

इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 05 अक्तूबर दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। सिंह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.