Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में विषाक्त भोजन खाने से 11 लोग बीमार

0 365

फर्रुखाबाद: जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में विषाक्त भोजन खाने से 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इन सभी को लोहिया अस्पताल और स्थानीय सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार पांच की हालत चिंताजनक है। यह सभी गृह प्रवेश की दावत खाने से बीमार हुए हैं।

थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में अनिल के यहां गृह प्रवेश था। इस मौके पर भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समाप्ति पर भंडारे का आयोजन चल रहा था। इस दौरान खाना खाने से 11लोगों की हालत बिगड़ गई। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

अनिल, विपिन, रविन्द्र, भावना, रितिक और मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सन्तपाल, भैयालाल, जितेंद्र, गुड्डी और राधा की हालत गंभीर है, जिनका इलाज राममनोहर लोहिया अस्पताल में हो रहा है। डॉक्टर विकास पटेल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह इन लोगो की तबीयत बिगड़ी है। खाने के नमूने की जांच के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.