पत्नी पर था अवैध सम्बन्ध का शक, पति ने चार साल की बेटी को जिंदा जलाया, रिम्स रेफर

0 425

लोहरदगा: जिले के किस्को थाना क्षेत्र स्थित कोचा बरनाग गांव में पिता ने चार साल की बेटी को जिंदा जला दिया। पिता को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है। घटना में बच्ची 80 फीसदी जल गयी है। बच्ची को रिम्स रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की रात पप्पू तुरी नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए महिला घर छोड़कर भाग गयी। इसके बाद पप्पू तुरी ने चार साल की बेटी को कमरे में बंद कर आग लगा दी। घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीण बच्ची को गंभीर हालत में लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.