यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

0 466

Lucknow Railway: लखनऊ रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर अप-डाउन में नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04012/04011) के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों स्पेशल ट्रेनें 17 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक अप-डाउन में चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को आने वाले त्योहारों पर राहत मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए 04012 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को किया जाएगा।
यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से रात 07:25 बजे प्रस्थान कर लखनऊ से दूसरे दिन तड़के सुबह 03:40 बजे होते हुए 1,107 किलोमीटर की दूरी तय करके शाम 04 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी।
वापसी में 04011 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा।
यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा स्टेशन से शाम 06 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 08:05 बजे होते हुए 1,107 किलोमीटर की दूरी तय करके नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 04:40 बजे पहुंचेगी।
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि आने वाले त्योहारों पर नियमित ट्रेनों में लम्बी वेटिंग को देखते हुए नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर किया जाएगा।

इससे दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.