चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा वायु सेना का शौर्य, राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री रहेंगे मौजूद

0 545

रांची: वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ आज पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे. दूसरी तरफ सुखना लेक परिसर में वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में करीब 80 सैन्य विमान और हैलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे. एयर शो के दौरान विमानों की एक श्रृंखला के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी.

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने एयरफोर्स की 90 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ में कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निशामकों को शामिल करने की भी योजना बना रहे हैं. बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है. वायुसेना के एयर शो में ‘प्रचंड’ के अलावा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे.

एयर शो से पहले शनिवार को सुबह वायुसेना अड्डे पर औपचारिक परेड होगी. परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी करेंगे. उन्होंने बताया कि वायुसेना प्रमुख इस अवसर पर वायुसेना कर्मियों के लिए लड़ाकू वर्दी के नए प्रारूप का भी अनावरण करेंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.