मायावती ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

0 467

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार से अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, “समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।”

गौरतलब है कि श्री यादव का आज सुबह दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों ने मेदांता अस्ताल में भर्ती थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.