WWE के पूर्व स्टार द ग्रेट खली भाजपा में शामिल

0 602

49 वर्षीय The Great खली एक पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में 2021 के प्रतिष्ठित डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था। WWE में एक पेशेवर पहलवान के रूप में अपने कार्यकाल में, खली कुछ महानतम कुश्ती सितारों में से एक माने जाते है. उन्होंने 2007 में विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती थी।

WWE में अपनी सफलता के कारण, द ग्रेट खली ने कई हॉलीवुड फिल्मों में कैमियो किया, जैसे मैकग्रुबर, गेट स्मार्ट, और एडम सैंडलर-स्टारर द लॉन्गेस्ट यार्ड। वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। द ग्रेट खली आज (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। खली दिन में दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे और दोपहर एक बजे एक कार्यक्रम में भाजपा ने उनका स्वागत किया गया।

रिपोर्ट :- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.