तमिलनाडु से कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में 711 में से 662 प्रतिनिधियों ने डाले वोट

0 751

चेन्नई । कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के 711 प्रतिनिधियों में से 662 ने वोट डाला। सूत्रों के मुताबिक, राज्य इकाई के ज्यादातर नेताओं ने पार्टी के पुराने नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में वोट डाले हैं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ा।

जब थरूर वोट मांगने के लिए यहां राज्य पार्टी मुख्यालय आए, तो उनके स्वागत में पार्टी नेताओं की भीड़ मल्लिकार्जुन खड़गे के जोरदार स्वागत के दौरान एकत्रित हुई भीड़ के आगे बेहद कम थी, जो इस बात का स्पष्ट संकेत था कि पार्टी में समर्थन की हवा किस तरफ बह रही है।

हालांकि, कांग्रेस नेता और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम ने शशि थरूर को खुलकर अपना समर्थन दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा कि चुनाव परिणाम हैरानी भरा होगा। उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव जीतेगा वह पार्टी को आगे ले जाएगा।

देश भर के सभी चुनाव केंद्रों के बैलेट बॉक्सिज को नई दिल्ली ले जाकर पार्टी मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। वोटों की गिनती बुधवार को होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.