पुष्कर में दर्दनाक हादसा, जिन्दा जल गई दो मासूम बच्चियां

0 382

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में बुधवार (19 अक्टूबर) को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमे दो बच्चियों की मौत हो गई। दरअसल, यहाँ एक झोपड़ी में आग लगने की वजह से दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। दोनों की उम्र महज एक और तीन साल थीं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम चावंडिया में हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, गरीब श्रमिक दिनेश नायक अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया हुआ था। गांव में ही बनी उसकी झोपड़ी में चार बच्चे मौजूद थे। इसी बीच अचानक गैस चूल्हे से झोपड़ी में आग भड़क उठी। अपने घर को जलता देख दिनेश के 2 बड़े बच्चे झोपड़ी छोड़कर बाहर भाग गए, मगर उसकी एक साल की बेटी दीपा और 3 वर्षीय पूजा उसी में फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दोनों बच्चियां जिन्दा जल चुकी थी।

पुष्कर थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने जानकारी दी है कि, दोनों बच्चियों के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंपा दिए जाएंगे। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार का पंजीयन राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी योजना में पहले ही किया जा चुका है। परिवार को मुआवजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.