दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने खुद किया यमुना के पानी से स्नान, BJP सांसद ने किया चैलैंज

0 402

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) के डायरेक्टर संजय शर्मा ने आज यमुना नदी के जल से खुद स्नान किया है। दरअसल BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी थी। मामले पर आज यमुना नदी से नहाकर निकले DJB डायरेक्टर ने कहा कि, यमुना में मिलाया जा रहा केमिकल कतई जहरीला नहीं है।

दरअसल दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा को BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के पानी में नहाने कि चुनौती दी थी। दरअसल उनका कहना था कि, यमुना में मिलाया जा रहा केमिकल खतरनाक है कि नहीं इसकी खुद जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा इसकी जरुरी पुष्टि करें। इसके जवाब में आज संजय शर्मा ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। बात दें कि BJPलगातार आरोप लगा रही थी कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए किया जा रहा है यानी किज़हरीले रासायन का छिड़काव हो रहा है। NGT के आदेश को देखते हुए कालिंदी कुंज घाट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक है।

आज यमुना नदी में नहा कर निकले संजय शर्मा ने कहा कि, पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0।1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7।0 से ज़्यादा है।गंगा नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, “आज मैं खुद यानुना नदी में नहाया हूं। मैं एकदम ठीक हूं मेरी स्क्रीन पर भी कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। ये फ़ूड ग्रेड है। ये पॉली ऑक्सी प्रोपिलीन ग्रुप का साइको हेगज़ेन कैमिकल है। ये बिल्कुल भी ज़हरीला नहीं है। ये कॉस्मेटिक और फ़ूड प्रोसेसिंग में भी इस्तेमाल होता है। यमुना स्वच्छ है। यमुना की जय बोलिये, जय छठी मैया। 4-5 दिन से ये केमिकल डाल रहे हैं। भ्रांतियां फैलाई जा रही थी इसलिये मैं आज आकर यहां खुद नहाया हूं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.