फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान से तबाही, 98 लोगों की मौत,63 लापता

0 470

मनीला: फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान नलगे से भारी तबाही हुई है। तूफान थमने के बाद हुई बारिश के बाद आई बाढ़ और ताजा भूस्खलन से हालात और बिगड़ गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 98 पहुंच गया है। देश की आपदा एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल 63 नागरिक लापता हैं।फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने आपदा पर दुख व्यक्त किया है।

मनीला टाइम्स ने नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल के हवाले से सूचना दी है कि तूफान से मरने वालों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। इस बीच, 69 लोग घायल हो गए और 63 अन्य लापता हो गए। इस तूफान ने 18 लाख लोगों को प्रभावित किया है। कृषि क्षेत्र को 285.28 मिलियन पी. (स्थानीय रुपये) का नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में मिमारोपा, बिकोल क्षेत्र, पश्चिमी विसायस, जाम्बोआंगा प्रायद्वीप, दक्षिण कोटाबाटो, सुल्तान कुदरत, सारंगनी और जनरल सैंटोस सिटी शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.