मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंंत्री ने जताया दुख

0 190

कोलकाता: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का सोमवार को निधन हो गया है। सुबह के समय अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। 59 साल की चक्रवर्ती लंबे समय से वह इलाजरत थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनाली की की मौत पर दुख जताया है।

सोमवार को उनके पति शंकर चक्रवर्ती ने खुद सोनाली के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सोनाली लीवर संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें कई बार पहले भी अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को एक बार फिर जब उनकी सेहत बिगड़ी थी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था लेकिन दो दिनों के इलाज के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया है। सोमवार सुबह 4 बजे उनका निधन हुआ है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनाली की की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा है, “सोनाली के निधन से बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से मैं बेहद आहत हूं। आज कोलकाता में उन्होंने आखिरी सांस ली, उनकी उम्र 59 साल थी। ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता दें।”

सोनाली अभिनेत्री सोलंकी रॉय और गौरब चटर्जी की मुख्य जोड़ी के रूप में अभिनीत बंगाली मेगा धारावाहिक गतचोरा का हिस्सा थीं। उन्होंने इस सीरियल में सोलंकी की चाची की भूमिका निभाई थी, जो बंगाली समुदाय के बीच बेहद लोकप्रिय किरदार है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम एक्टर्स उनके जाने पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। वर्षों से टॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री रहीं सोनाली ने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया। उनकी एक्टिंग और किरदार के लिए उन्हें हर तरफ से सराहना मिली। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों और सीरियल में काम किया था। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘हार जीत’ में भी काम किया था। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था। इसके अलावा फिल्म ‘बंधन’ में भी उन्होंने काम किया था।

सोनाली चक्रवर्ती ने बीते कुछ दिनों से बीमार होने के कारण सिल्वर स्क्रीन से अपनी दूरी बनाना शुरू कर दिया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटी थीं। उनका अंतिम संस्कार आज ही देर शाम केवड़ातला श्मशान घाट पर किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.