मॉडल हाइडी क्लुम ने बेटी संग इनरवियर में खिंचवाई हॉट फोटोज

0 403

बर्लिन. सुपरमॉडल हाइडी क्लुम ने अपनी 18 साल की बेटी के साथ बिकिनी में फोटोशूट कराया जिसकी वजह से वह विवादों में घिर गई थीं, लेकिन इसी बीच मॉडल ने दोबारा बेटी लेनी के साथ इनरवियर में फोटोशूट कराकर फोटोज शेयर कर दिए हैं।

49 साल की सुपरमॉडल हाइडी क्लुम ने यह फोटोशूट इटालियन ब्रांड Intimissimi के लिए करवाया है। फोटो में हाइडी बेटी के साथ एक ही स्टूल टेबल पर बैठी दिखती हैं। मां-बेटी लाल रंग के इनरवियर में पोज देती हैं। फोटो में बेटी लेनी, मां के कंधों पर सिर रखकर आराम करती दिखती हैं। वहीं हाइडी, बेटी के सिर पर अपना सिर रखकर पोज करती हैं।

बता दें कि, पिछले महीने ही इटालियन ब्रांड के लिए फोटोशूट के बाद मां-बेटी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। तब अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी हावर्ड स्टर्न ने हाइडी और लेनी के फोटोज को ‘आउट ऑफ लाइन’ बताया था।

तब मां-बेटी काले रंग की बिकिनी में पोज करती दिखी थीं। हालांकि, पेज सिक्स से बातचीत में जब लेनी से मां के साथ फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी मां को ‘प्रेरणा स्रोत’ बताया था. लेनी हाल ही में कैलिफॉर्निया से न्यूयॉर्क शहर शिफ्ट हुई हैं ताकि वह आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज अटेंड कर सकें।

लेनी ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं लोगों के रिएक्शन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं। कुल मिलाकर मैं इस कैंपेन से खुश हूं और मैंने मां के साथ एक शानदार दिन बिताया था।

फोटोशूट पर मिले निगेटिव कमेंट्स के बारे में लेनी बोलीं- मुझे उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैं नहीं जानती कि लोग उस फोटोशूट पर क्या कह रहे हैं। मैंने एक शानदार दिन बिताया, एक शानदार शूट, मुझे वह काफी पसंद आया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.