शिखर धवन कप्तानी छिनने पर बोले – “खाली हाथ आया था खाली हाथ जाना है”

0 368

नई दिल्ली. शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच होगा। इसके लिए भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। वहीं आइपीएल 2023 में शिखर पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

आइपीएल में 2014 में शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान बनाया था, लेकिन आधे मैच के बाद ही उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। पंजाब ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाकर शिखर को कप्तान बनाया है। इएसपीएनक्रिक इनफो ने एक कार्यक्रम में शिखर से कप्तानी को लेकर बातचीत की।

मयंक अग्रवाल को पंजाब के कप्तान पद से हटाए जाने और उनको कप्तान बनाए जाने के सवाल पर शिखर ने मजेदार जवाब दिया। शिखर ने कहा, काम आते हैं और चले जाते हैं, कोई चिंता नहीं। हमने खाली हाथ आना है, खाली हाथ ही जाना है। ये सब तो यहीं रह जाना है।”

शिखर ने आगे कहा, “ठीक है, मुझे इसे इस तरह या उस तरह से करना है, यह कहते हुए मैं खुद पर वह भार नहीं डालना चाहता। मैं सिर्फ हमारी टीम के लक्ष्यों के आधार पर खेल खेलूंगा, टीम क्या मांग करती है, उसे क्या चाहिए।”

बता दें पिछले साल जून 2021 में शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। उसके बाद वह वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और भारत को सीरीज जीता चुके हैं। इस सीरीज में वह युवा खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर जीत का दमखम दिखाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.