आमिर खान संग शादी करने जा रही हैं दंगल गर्ल!, इस कमेंट ने दिया हिंट

0 387

‘दंगल’ फिल्म फेम फातिमा सना शेख और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं. आमिर खान और फातिमा के कथित रिलेशनशिप की बातें भी कुछ दिनों पहले खूब जोर-शोर से गॉसिप गलियारों में हो रही थीं. हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई में भी फातिमा दिखाई दी थीं. इरा खान के साथ जमकर पार्टी एन्जॉय करने वाली फातिमा के लेटेस्ट पोस्ट ने उनके निकाह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल करवा दी हैं.

फातिमा सना शेख ने हाल ही में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में फातिमा एक शरारा सूट कैरी किए दिख रही हैं, ट्रेडिशनल आउटफिट में दंगल एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इन तस्वीरों के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा, ‘सवाल ये है कि ये Knot चाहिए या नहीं करनी चाहिए.’ फातिमा के इस पोस्ट के बाद नेटीजन्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट करके उन्हें आमिर खान के नाम से टीज कर रहे हैं.

फातिमा सना की फोटोज पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां की हैं. इरा के कमेंट पर फातिमा ने भी रिप्लाई में खूब सारा प्यार लुटाया है. बता दें इरा खान के इसी कमेंट के बाद से फातिमा सना शेख और आमिर खान की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है, ये फैंस के दिमाग की उपज है. दोनों ही एक्टर्स की तरफ से ऐसा कोई बयां या दर्शाया नहीं गया कि वह कपल हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.