CM मान के घर के बाहर मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0 365

चंडीगढ़: मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं करने का दावा किया है। बता दें कि, मजदूर यूनियन संगठन के मजदूर वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

इस बीच, संगरूर एसएसपी ने कहा कि, कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया, और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.