आर्थिक संकटों से जूझ रहा पाकिस्तान, भारत से व्यापारिक संबंधों को करना चाहता है बहाल

0 848

Pakistan : पाकिस्तान के आर्थिक हालात अब किसी से छिपे नहीं है। वह अब कर्ज में डूबता जा रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद चाहते हैं कि भारत के साथ उनके व्यापारिक संबंधों को बहाल कर दिया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें अगस्त ,2019 में जम्मू कश्मीर से Act 370 हटाने के बाद से ही भारत ने Pakistan से अपने व्यापारिक संबंधों को हटा दिया था। रजाक का कहना है कि पाकिस्तान की इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत भारत के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को फिर से बहाल करना है। यह दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा।

आपको बता दें अब्दुल रजाक दाऊद प्रधानमंत्री इमरान खान को कपड़ा, उद्योग, उत्पादन और निवेश के मुद्दों पर सलाह देते हैं। साथियों ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भी भारत से व्यापार करने में दिलचस्पी दिखा रहा है।

अब दाऊद के इस बयान के बाद Pakistan को उम्मीद है कि भारत के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंध आंशिक रूप से बाहर हो जाएंगे। अब इस पर भारत का कहना है कि वे आतंकवाद और हिंसा मुक्त माहौल के बिना ही पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है।

भारत ने आगे कहा इस दिशा में जो भी करना है उस की पहल Pakistan को ही करनी होगी। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत और आतंकवाद कभी साथ-साथ नहीं चल सकते।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.