यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

0 480

नई दिल्ली: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो।

आपको बता दें की ठंड के इस मौसम में घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को फरवरी मार्च तक के लिए रद्द किया हैं। खबर के अनुसार ये सभी ट्रेनें झारखण्ड के धनबाद, गोमो और बोकारो मार्ग से चलने वाली है।

दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द?

गाड़ी संख्या 12357 : कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12358 : अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 18103 : टाटा -अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 18104 : अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी नंबर 12874 : आनंदविहार -हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12873 : हटिया -आनंदविहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.