साउथ सिनेमा में शोक की लहर – दिग्गज फिल्म निर्माता K Muralidharan का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

0 541

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। जी हां मशहूर फिल्म निर्माता के मुरलीधरन अब नहीं रहे। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्थित आवास पर निधन हो गया। आपको बता दें कि मुरलीधरन पूर्व तमिल निर्माता परिषद के अध्यक्ष भी थे। उनके अचानक निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। कमल हासन ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। के मुरलीधरन की सुपरहिट फिल्में फिल्म निर्माता के मुरलीधरन ने अपने करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। साथ ही उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी। तमिल सिनेमा में उन्होंने कमल हासन (अंबे शिवम), विजयकांत (उलावथुराई), कार्तिक (गोकुलथिल सीथाई), अजीत (उन्नई थेडी), विजय (प्रियमुदन), धनुष (पुधुपेट्टई) और सिम्बु (सिलंबट्टम) के साथ काम किया।

के मुरलीधरन की आखिरी फिल्म के मुरलीधरन द्वारा निर्मित आखिरी फिल्म सकलकला वल्लवन थी जिसमें जयम रवि, तृषा और अंजलि मुख्य किरदार में दिखाई दिए। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा मुरलीधरन पूर्व तमिल निर्माता परिषद के अध्यक्ष भी थे। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं साउथ सिनेमा के बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.