शॉकिंग! बच्ची को अगवा करने का आरोप लगाते हुए वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर बनाया वीडियो

0 466

औरंगाबाद: औरंगाबाद (Aurangabad) के गंगापुर तालुका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्ची को अगवा करने के आरोप में एक वृद्ध महिला (Woman) को निर्वस्त्र कर पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पिटाई का वीडियो (Video) बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में रविवार रात गंगापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, औरंगाबाद (Aurangabad) के गंगापुर तालुका के गंगापुर फाटा स्थित पारधी बस्ती में पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ रहती है। इसी दौरान ओझर गांव के विवेक उर्फ चवल्या पिंपले और उसके साथी पीड़िता वृद्ध महिला के घर गए और आरोप लगाया कि आपका पोता हमारी बेटी को लेकर भाग गया है। आरोपी यहीं नहीं रुका, वह वृद्धा महिला को अपने साथ अपने घर ले गया।

बुजुर्ग महिला को ओझर स्थित पारधी बस्ती में लाने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि, आरोपी ने गुस्से में आकर महिला को नग्न करके उसकी पिटाई की। इस दौरान पीड़ित वृद्धा हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन आरोपी को उस पर जरा भी दया नहीं आई।

आरोपी यहीं नहीं रुका बल्कि महिला की पिटाई का वीडियो बना लिया। बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अब इस मामले में गंगापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.