उत्तर प्रदेश: पड़ोसी की बिल्ली खा गई मुर्गा, शिकायत करने पर मारपीट

0 504

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना इलाके में एक पालतू बिल्ली के एक मुर्गे को खा जाने की शिकायत करने पर दो लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बिल्‍ली पालने वाले परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बरेली में कैंट थाना स्थित ग्राम मोहनपुर की निवासी फरीदा की ओर से दर्ज कराई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि फरीदा ने मुर्गे पाल रखे हैं, जबकि उसके पड़ोसी नदीम के घर में बिल्लियां हैं। फरीदा ने आरोप लगाया कि नदीम की बिल्ली उनके मुर्गे को खा गई और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो नदीम, उसकी मां इन्ना, बहन शमशुल, शबनम, शब्बू तथा शमा गाली-गलौज करने लगे।

तहरीर में फरीदा ने कहा कि उनके छोटे बेटे मुजाहिद और बेटी शादिया ने विरोध किया तो इन सभी छह लोगों ने उन्हें जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि झगड़े में उनकी सोने की अंगूठी व कुंडल भी कहीं गिर गए। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर नदीम समेत सभी छह लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.