इतिहासकार ने पश्चिमी ओडिशा में एक दिन में 53 स्वतंत्रता सेनानियों की हत्या को याद किया

0 353

संबलपुर: बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, राजनीतिक नेताओं और इतिहासकारों का एक समूह शहर के बाहरी इलाके में स्थित कुडोपाली गांव के महत्व को उजागर करने के लिए इकट्ठा हुआ।

छत्तीसगढ़ के विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्रिटिश पुलिस ने इस गावं में एक दिन में 53 स्वतंत्रता सेनानियों को गोली मार दी थी और पांच को फांसी पर लटका दिया था। लेकिन देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की इतनी महत्वपूर्ण घटना के बारे में अन्य लोगों को अभी तक पता नहीं है।

अमृत ​​महोत्सव समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल यह बात कही। उन्होंने कहा “यह पूरे देश में एक अनूठी घटना है। अब वक्त आ गया है कि इस अनसुनी कहानी को जरूर देखना और पूरे देश की जानकारी में लाया जाना चाहिये।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.