नए साल में केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी 3 बड़ी खुशखबरी !

0 79

नईदिल्ली: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में कर्मचारियों को एक बार फिर 3 बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में केन्द्र की मोदी सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है, वही फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने और 18 महीने के डीए एरियर की राशि पर भी निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल में केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का डीए 3 से 5 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद यह 42 या 43 फीसदी हो सकता है। चुंकी हाल ही में जारी नंवबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में फिर वृद्धि देखी गई है ये आंकड़ा 132.5 पर रहा है। दिसंबर के आंकड़े आना बाकी है, दूसरी छमाही में AICPI इंडेक्स के नंबर्स से तय होगा कि जनवरी 2023 में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। इसकी घोषणा मार्च 2023 तक की जा सकती है वही इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है।

वेतन एवं पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार औद्योगिक मूल्य सूचकांक 382 अंक है। यदि दिसंबर का सूचकांक 382 अंक रहा तो जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच सूचकांक का योग 4468 अंक होगा।इस तरह से 12 महीने का औसत 372.33 अंक होगा। फार्मूले के तहत इस औसत मूल्य सूचकांक पर महंगाई भत्ता 42.43 प्रतिशत देय होगा। महंगाई भत्ता पूर्णांक में होता है। इसलिए डीए 42 फीसदी देय होगा। माना जा रहा है कि अगर 4 फीसदी डीए बढता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुल ₹720 प्रति और अधिकतम सैलरी रेंज के कर्मचारियों के लिए ₹2276 प्रति महीने की दर से वृद्धि तय है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के भी आसार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केन्द्र की मोदी सरकार 2023 में कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर की मांग को मानते हुए इसमें बढ़ोतरी का भी ऐलान कर सकती है। आगामी चुनावों को देखते हुए 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3.00 या फिर 3.68 फीसदी किया जा सकता है, अगर सहमति बनती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 8000 बढ़ने के बाद 18000 से 21000 या 26000 हो जाएगी। संभावना है कि केन्द्र सरकार इस साल फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट के बाद इस पर फैसला ले सकती है।वही बजट में भी कर्मचारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।
बेसिक सैलरी 49000 तक बढ़ेगी

फिटमेंट फैक्टर के कारण केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि होती है।

वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.57 गुना है और बेसिक सैलरी 18000 है।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।

3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।

18 महीने के एरियर पर विचार की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में कर्मचारियों के लंबे समय से अटके 18 महीने के डीए एरियर पर भी फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। चुंकी केंद्रीय कर्मचारियों के जनवरी 2020 से जून 2021 तक यानि 18 महीने के बकाये डीए एरियर (DA Arrears) का मामला अब भी अटका हुआ है, जिसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी चुनावों को देखते हुए साल 2023 में केन्द्र सरकार एरियर को लेकर कोई बीच का रास्ता निकाल कर इसे सुलझा सकती है।

खबर है कि 18 महीनों के डीए का आंकलन किया जाए तो यह हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक पहुंच सकता है, जिसकी कर्मचारी मांग कर रहे है, हालांकि यह फैसला कब तक होगा यह अभी तय नहीं है। इधर केंद्रीय कर्मचारी संगठन ने 7 जनवरी को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है, जिसमें इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रणनीति तय होगी।

2 लाख तक मिल सकता है एरियर

अगर 18 महीने के एरियर पर सहमति बनती है तो कर्मचारियों के खाते में 11000 से 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं।

अनुमान है कि एरियर की कुल राशि करीब 34,000 करोड़ रुपए है, जिससे केंद्र सरकार को बचत हुई है।

संभावना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का 11,880 रुपए से लेकर 37,554, लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) और लेवल-14 (पे-स्केल) को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का एरियर बकाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.