भागवत कथा सुनकर लौट रही 7वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, खेत में बेसुध हालत में मिली पीड़िता

0 384

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस के तमाम दावों के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सूबे से जुर्म की कोई न कोई वारदात सामने आती रहती है। अब सूबे के बदायूं के एक गांव में चल रही कथा सुनने के बाद घर लौट रही कक्षा सात की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

काफी देर तक घर न पहुंचने पर बच्ची के परिजन उसे तलाशने के लिए निकले। वहीं, सरसों के खेत में बच्ची का बलात्कार करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया। देर रात किशोरी को पुलिस CSC लेकर पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी।

इसमें कक्षा 7 की छात्रा भी गयी हुई थी, होश में आने पर छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि कथा समापन के बाद आरोपी उसे रास्ते से सरसों के खेत मे जबरन खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही CO बिसौली पवन कुमार व इंस्पेक्टर संजीव शुक्ल ने मौके का मुआयना कर छानबीन की। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.